
Aata Veg Tikki roll बनाना बहुत ही आसान है। अपने आलू टिक्की, टिक्की चाट तो बहुत खाई और बनाई होंगी लेकिन tikki roll एक अलग ही तरह की recipe है। ये बच्चों द्वारा भी बहुत पसंद किया जाता है और healthy भी होता है। इसे बनाना बहुत आसान है। तो आइए शुरू करते है Aata Veg

तैयारी का समय
तैयारी का समय : 30 मिनट
Aata Veg Tikki Roll बनाने की सामग्री
चटनी बनाने की सामग्री
- अदरक का टुकड़ा 1
- 1/4 कप पुदीने के पत्ते
- 2 चमच तेल
- 2-3 कली लहसुन
- धनिया पत्ती 1/2 कप
- नमक स्वादानुसार
- मयोनिस्स 1 कप
- 2 हरी मिर्च
चटनी बनाने की विधि
- चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्ती और धनिया पत्ती को अच्छे से साफ कर ले और साफ पानी में धो ले।
- अब एक मिक्सर में धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती और अबकी सभी सामग्री डाल ले। ध्यान रहे म्योनिस को 1/2 कप डालना है। मिक्सर को चलाए और चटनी को अच्छे से पीस ले और बिल्कुल महिन पेस्ट बना ले।
- बाकी की बची हुई 1/2 कप मयोनिस को चटनी बनाने के बाद अच्छे से मिक्स कर ले।
- हमारी चटनी तैयार है।
भरावन बनाने की सामग्री
- 3 उबले हुए आलू
- अदरक, हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 2 चमच तेल
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर 1/2 चमच
- धनिया पत्ती 1/4 कप
- तेल तलने के लिए
- Bread crumbs 1 cup
भरावन बनाने की विधि
- भरावन बनान के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में 2 चमच तेल गरम करें और उसमे अदरक और हरी मिर्च डाल कर 1 मिनट के लिए भुने।
- अब इसमें उबले हुए आलू को अच्छे से तोड़ के या मैश कर के डाले और साथ ही नमक, कली मिर्च, धनिया पत्ती भी डाल दे और अच्छे से मिक्स करे।
- अब इसमें 1/2 कप bread crumbs dale ( ब्रेड के छोटे छोटे टुकड़े) और आचे से मिक्स कर एक पेस्ट बना ले।
- कड़ाई में तेल डाल कर गरम करे। बनाए हुए पेस्ट में से थोड़ा सा हाथ में के और उसे टिक्की का आकार दे और बची हुई bread crumbs की coating करे।
- तेल गरम होने पर उसमे एक एक कर टिक्की तले। इसी प्रकार सभी टिक्की को सुनहरा होने तक तलें। हमारी टिक्की तैयार है।

रोटी बनाने की सामग्री
- मैदा या गेहूं का आटा 1/2 कप
- 1चमच मखन
रोटी बनाने की विधि
- रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटा या मैदा को एक बाउल में डाले और उसमे थोड़ा सा नमक डाल कर मिक्स करे। अब पानी की सहायता से आटा गुने।
- अब रोटी बेले और गरम तवा प्र डाल कर दोनों तरफ से सेके। रोटी तैयार है।

सलाद बनाने की सामग्री
- 1 प्याज
- 2 टमाटर
- 1 शिमला मिर्च
- काली मिर्च पाउडर 1/2 चमच
- नमक स्वादानुसार
- नींबू का रस 1/2 चमच
सलाद बनाने की विधि
- साफ बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। अब उसमे काली मिर्च पाउडर, नमक, और नींबू का रस डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले। सलाद तैयार है।
Aata Veg Tikki Roll Recipe (विधि)
- टिक्की रॉल बनाने के लिए हमारी सभी सामग्री तैयार है।अब टिक्की रॉल के लिए सबसे पहले एक हल्के गर्म तवा पर रोटी को रखे और थोड़ा सा मखन लगा ले। अब पहले उसके उपर बनाई हुई चटनी का 1चमच डाल कर फैलाइए।


- फिर उस पर तैयार किया हुए सलाद रखे और उसके ऊपर टिक्की रख दे। रोटी को तवा प्र से उतर कर प्लेट में रखे और इसके रॉल बनाए।
- हमारी aata veg tikki roll तैयार है। इसे टोमैटो सॉस या चटनी के साथ परोसिए ।

सुझाव
यदि आप चाहे तो टिक्की बनाते समय उसमे आप अपनी पसंद की सब्जी जैसे कॉर्न, प्याज भी डाल सकते है।
टिक्की को आप कम तेल में भी shallow fry भी कर सकते है।
सलाद में कम से कम सामग्री डाले तो ही अच्छा है। ज्यादा सामग्री से सभी चीजों का स्वाद अच्छे से नहीं आता है।
रोटी के लिए आप या तो आधा मैदा और आधा गेहूं का आटा ले सकते है। या फिर सिर्फ मैदा या सिर्फ गेहूं का त्ता भी ले सकतए है।
Leave a Reply